कन्या सुमंगला योजना में अप्रैल से मिलेंगे 25 हजार रुपये : योगी
सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे, 252 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप डबल इंजन की सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार आधी आबादी के साथ खड़ी है। उन्हें हर संभव सहयोग करेगी, प्रोत्साहन देगी। इसी कड़ी में अप्रैल से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की धनराशि को प्रति लाभार्थी 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी बुधवार को वसंत पंचमी पर खाद कारखाना परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 252 करोड़ रुपये की लागत वाली 91 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने एक हजार जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी गांव मैं राशन कोटे का विवाद होगा तो वहां की महिला स्वयंसेवी समूह व्यवस्था को संचालित करेंगी।
उन्होंने कहा कि आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर 2014 में में पीएम मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। बेटी बचेगी तभी पढ़कर आगे बढ़ेगी और योगदान देश व समाज के लिए दे पाएगी। एक बेटी कुल खानदान को आगे बढ़ाने का काम करती है। बेटियों को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आज केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
सुमंगला योजना में बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक पढ़ाई की व्यवस्था की गई। इस योजना में सरकार अब तक 17 लाख से अधिक बेटियों को 15 हजार उपलब्ध करा चुकी है। अप्रैल से यह धनराशि बढ़क होगा
वनटांगिया गांव में चौपाल के दौरान परिवार के साथ मौजूद बच्चे को सीएम ने दुलारते हुए गोद में उठा लिया। अमर उजाला
सुरक्षा, समृद्धि, खुशहाली ही डबल
इंजन सरकार की गारंटी : मुख्यमंत्री
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सुरक्षा के बेहतर वातावरण के साथ समाज के सभी तबके की समृद्धि और खुशहाली ही भाजपा की डबल इंजन सरकार की गारंटी है। बुधवार को भाजपा के गांव चलो अभियान के अंतर्गत गौरखपुर के रजही आजादनगर (वनटांगिया गांव) में चौपाल के दौरान उन्होंने कहा। कि यही उत्तर प्रदेश है जहां पहले दंगे होते थे। । लेकिन अच्छी सरकार चुनी गई। तो भगवान राम का भव्य मंदिर भी बन गया है।
हजार हो जाएगी। प्रदेश में 55 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना से मकान दिए गए हैं, उनमें आधे से अधिक महिलाओं के नाम पर दिए गए हैं। पीएम स्वामित्व योजना में जिस जमीन पर मकान है, उसमें 90 लाख का मालिकाना हक महिलाओं के नाम पर दिया गया है।

