यूपी में नौकरी और रोजगार के 1.10 करोड़ नए अवसर : योगी
लखनऊ, विसं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4 का आयोजन यूपी की 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं, युवाओं की अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ यूपी की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। अब तक करीब 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। इससे 1.10 करोड़ नौकरी-रोजगार के अवसर सृजित होंगे। अब उत्तर प्रदेश इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा, जाने
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी 19 से 21 फरवरी तक होने वाली जीबीसी @4 की तैयारियों की समीक्षा की। विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विकास प्राधिकरणों के सीईओ के साथ हुई इस विशेष बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागवार और जनपदवार निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की।
देश के ग्रोथ: इंजन उत्तर प्रदेश का यह समारोह प्रदेश के साथ पूरे देश के औद्योगिक विकास को गति देने का माध्यम होगा।
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री द्वारा होगी शुरुआतः मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के पहले दिन 19 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा एक साथ 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों के जमीनी क्रियान्वयन की शुरुआत होगी। ऐसे में समारोह की गरिमा और महत्ता के मद्देनज़र आवश्यक प्रबंध करें।
2024 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस सपने को साकार करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। विभिन्न विभागों कुल 1.10 करोड़ से पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसमें सुरक्षा सेवाओं, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में विविध पद शामिल हैं। यह लेख आपको उत्तर प्रदेश में वर्तमान में चल रही इन प्रमुख भर्तियों की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। आजकल, बहुत से छात्र हाई स्कूल 10th और इंटरमीडिएट 12th पास होने के बाद सरकारी नौकरी की खोज में लग जाते हैं। कई लोग इसे ऑनलाइन भी खोजते हैं ताकि वे यूपी में चल रही विभिन्न रिक्तियों के बारे में जान सकें। वर्तमान में, यूपी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बैंक ऑफ बड़ौदा, रक्षा मंत्रालय, और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में भर्ती की नई अवसरें हैं।

